Indian Republic News

59 किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता।

0

- Advertisement -


विनोद गुप्ता / सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 59किलो 250 ग्राम गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के पास से सभी को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिकंदर जायसवाल, हीरालाल यादव, दोनों निवासी सरईगाढ़, थाना रायपुर, कबूतरी देवी, निवासी कजियारी, थाना मांची, राजकुमार उर्फ राजू, निवासी सरईगाढ़, थाना रायपुर और कमलेश यादव, निवासी डुमरकोन, थाना अधौरा, बिहार शामिल हैं। पकड़ने वाली टीम में एसआई जितेन्द्र कुमार, हेका महताज आलम, कांस्टेबल संजय सिंह, महिला कांस्टेबल भारती, कांस्टेबल दारा सिंह और होमगार्ड श्याम किशोर चौबे शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.