Indian Republic News

127595  बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी

0

- Advertisement -

सूरजपुर-राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2022 का आयोजन जिले में 27 फरवरी 2022 से किया जाना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आज पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु रथों को हरी झण्डी दिखाकर जिला चिकित्सालय से रवाना किया गया। उक्त अभियान में 27 फरवरी 2022 को बूथ पर तथा 28 एवं 01 मार्च 2022 को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख सताईस हजार एक सौ पंचानबे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2325 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेंगे। जिला मुख्यालय से पल्स पोलियो अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा 27 फरवरी 2022 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2022 को घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह तथा डॉ. अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.