Indian Republic News

ज़िला सूरजपुर के पंचायत विभाग को दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के लिए चयनित
24 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित

0

- Advertisement -

सूरजपुर-मोहिबुल हसन(लोलो)….. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ज़िला सूरजपुर अंतर्गत जनपद पंचायत सूरजपुर और ग्राम पंचायत बसदेई को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत सूरजपुर को अच्छे कार्याे के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के लिए पंचायतीराज दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। वही ग्राम पंचायत स्तर पर राज्य के पूरे 10 हज़ार पंचायतो में से पंचायत विभाग द्वारा निर्धारित समस्त ई गवर्नेंस पोर्टल में से सबसे अच्छे ऑनलाइन कार्य के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरुस्कार चयनित होने पर ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एव समस्त पंचो द्वारा जिला और जनपद स्तर पर पंचायत विभाग के अधिकारी उपसंचालक श्री ऋषभ सिंह, श्री शशि सिन्हा सहित अधिकारी व कर्मचारियों को उचित मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया है वहीं जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर हर्षाेल्लास का माहौल बना हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.