Indian Republic News

हर्राटिकरा में सेवादल कांग्रेस की बैठक सुरेखा महिला जिलाध्यक्ष न्यूक्त किया गया….

0

- Advertisement -

सूरजपुर-मोहिबुल हसन (लोलो)….. सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्तर लाल सांवरे की अध्यक्षता में आज हर्राटिकरा में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसहमती से श्रीमती सुरेखा राजवाड़े को महिला विंग सेवादल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हर्राटिकरा में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री सांवरे ने उपस्थितजन को संगठन के विचार धारा से अवगत कराते हुए महिलाओं को कांग्रेस के साथ जुड़े रहने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी की सोच है कि महिलाओं का हाथ मजबूत किया जाए, तभी विकास के पहिए को गतिविधीयां मिल सकेगी। बैठक मे पूर्व मुख्य अतिथि श्री सांवरे व संगठन जिला महामंत्री वेद प्रकाश मिश्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। संगठन जिला महामंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अभिन्न हिस्सा है। हम सभी को मिलजुलकर पार्टी के हाथ को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी भागीदारी में पुरुषों से कम नहीं हैं। हम सभी को एकजुट हो कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। बैठक के दौरान उपस्थित जन द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती कुसुम राजवाड़े को सेवादल महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्हें सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सांवरे व संगठन जिला महामंत्री श्री मिश्रा द्वारा न्यक्ती पत्र सौंपा गया। इस दौरान जिला सचिव सुंदर राज, युवा विंग के जिला के ऑर्डिनेटर राजा राजवाड़े, रामदेव राजवाड़े, सुंदर दास महंत, घनघोर सिंह, मान साय, नीमा राजवाड़े, फूलमति राजवाड़े, ललिता दास महंत, ज्योति दास व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.