Indian Republic News

हर्बल गुलाल प्रसंस्करण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

0

- Advertisement -



एस.एम .पटेल
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कृषि नीति 2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली विषयांतर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के दौरान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर के कुशल मार्गदर्शन में कृषि प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। राज्यपाल अनुसुईया उईके ने प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. व्ही.एन. गौतम द्वारा राज्यपाल को कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में तथा महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल प्रसंस्करण, फलदार मातृ वाटिका की स्थापना, मुर्गीपालन की जानकारी दी गई। बलरामपुर जिले के सुगन्धित चावल चांगरो जीराफूल के उत्पादन के बारे में जानकारी देने पर राज्यपाल ने चांगरो जीराफूल चावल की खरीदी भी की। राज्यपाल सुश्री उईके ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर की बादल महिला स्व सहायता समूह की सदस्य जयंती खलखो को हर्बल गुलाल प्रसंस्करण में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा महिलाओं की आय दोगुनी करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.