Indian Republic News

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव फिर हुए दिल्ली रवाना, देखें क्या है कारण

0

- Advertisement -

रायपुर, महबुल हसन: आज टी एस सिंह देव अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे शनिवार शाम को ही दिल्ली से फ्लाइट द्वारा रायपुर लौटे थे। रायपुर दो विभागों की समीक्षा के बाद फिर दिल्ली चले गए। अटकलो व कयासों का दौर फिर से हुआ गरम सियासत के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव दिल्ली रवाना हुए ।आज दोपहर बाद की फ्लाइट से दिल्ली गये। उनके दिल्ली जाने को लेकर फिर से अटकलो और कयासों का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि कहा जाता है कि सिंहदेव अपने परिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। कल ही दिल्ली से वापस लौट सकते हैं।क्या दिल्ली में कुछ नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी इस बारे में उनके करीबियों ने कुछ नहीं कहा है। इससे पहले शनिवार सिंह देव शनिवार की रात करीबन 8:00 बजे दिल्ली से रायपुर लौटे थे दिल्ली करीब 10 दिन से जादावक्त तक रूके हुए थे ।रायपुर लौटने के पश्चात कल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और फिर आज पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिल्ली रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.