Indian Republic News

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बतरा में साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

- Advertisement -


सूरजपुर (महेश कुमार ठाकुर IRN.24)-
भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय बतरा में साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी साक्षर होकर ही अपने सपनों को एक रूप दे सकते हैं साक्षरता का शाब्दिक अर्थ यह होता है कि कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पढ़ने के काबिल हो जाये तो उसे साक्षर माना जाता है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि करंजी चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने छात्रों को बताया कि अगर हमें समाज में बसे जीवन को समझना है, तो हमें साक्षरता का महत्व भी समझना होगा। वर्तमान समय में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए साक्षर होना बेहद आवश्यक है। साक्षरता हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी आकांक्षा जीवन से कुछ ज्यादा है। क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान ही खुद को और समाज की सोच को बदल सकता है। साक्षरता विकास की आधारशिला है। यह बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर रोजगार के अवसर, सुरक्षित और अधिक स्थिर समाज की ओर ले जाता है।साक्षर व्यक्ति खुद के बौद्धिक विकास के साथ साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है। केवल साक्षर व्यक्ति एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकता है। वो समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहना ही पसंद करता है। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका, श्रीमती अंजना जायसवाल, आकिब आलम, स्मृति मिश्रा, रुचि कुशवाहा, सोनम नायर, ज्योति, आमरीन, एकता सिंह, फातिमा, श्वेता कुंडू, अमजद अली, सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.