Indian Republic News

सेवादल कांग्रेस ने प्रत्याशियों के पक्ष में किया जनसंपर्क छत्तर लाल शावंरे…..

0

- Advertisement -

सूरजपुर-मोहिबुल हसन (लोलो)……..प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व सेवादल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार सूरजपुर जिलाध्यक्ष छत्तर लाल सांवरे के नेतृत्व में सेवादल की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर लगातार जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने को आह्वान किया। सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शावंरे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमनगर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने को अपील किया। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के संबंध में भी नगरवासियों को अवगत कराया। मतदाताओं ने भी पूरी दृढ़ इच्छा से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर नगर विकास में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सेवादल कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री वेद प्रकाश मिश्रा, जिला महामंत्री आनन्द चौधरी, अनिल रवि, सेवादल कांग्रेस यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रोहन राजवाड़े, लटोरी ब्लाक अध्यक्ष माखन जायसवाल, प्रेमनगर ब्लाक अध्यक्ष अशोक देवांगन, प्रेम राजवाड़े, सुंदर राज, तिलेश्वर राजवाड़े, रामचन्द्र राजवाड़े, भुनेश्वर, जनपद सदस्य ओमप्रकाश, युग्मेश सिंह टेकाम, मोतीलाल देवांगन, राजा राजवाड़े व भारी संख्या मे काग्रेसी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.