Indian Republic News

सूरजपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत् काफी समय से परिवार से दूर कुल 27 गुम लोगों के चेहरे पर लौटाई खुशियां।

0

- Advertisement -

माह जनवरी 2022 में परिवार से बिछड़े को परिवार से मिलाने सूरजपुर पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान।

एक माह में कुल 27 गुम इंसान जिनमें 06 पुरूष, 16 महिला व 05 बालिका किए गए दस्तयाब।

सूरजपुर। जिले केे द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत् गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए एक महीने तक विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 01.01.2022 से 31.01.2022 तक अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के कुल 27 गुम इंसान जिसमें 06 पुरूष, 16 महिला, 05 बालिका की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुये उनके परिजनों/वारिसानों को सौंपा गया। पुलिस के इस अभियान से अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट गई। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे लेकिन पुलिस के सामने जानकारी आने के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का यह विशेष अभियान चलाया गया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के सभी थाना-चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर दिगर राज्य, जिला व थाना क्षेत्रों से गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। गुम इंसान की खोजबीन के लिए मजबूत सूचना तंत्र के साथ-साथ नई तकनीकी की भी मदद ली गई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तायाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूंढक़र परिजनों तक पहुंचाने के लिए सूरजपुर पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.