Indian Republic News

सूरजपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू, स्कील टेस्ट का होगा आयोजन

0

- Advertisement -

जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, प्रतापपुर, ओड़गी एवं प्रेमनगर हेतु सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अनुसार तत्कालिक रूप से अतिथि शिक्षक व्यवस्था के तहत् शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर तिथियों के लिए चल साक्षात्कार (वॉक-इन इन्टरव्यू, स्कील टेस्ट) का आयोजित किया गया है। जिसमें चयन उपरांत विद्यालय का आबंटन किया जायेगा।

स्नातक शिक्षक गणित एवं विज्ञान के 2-2 पद हेतु चल साक्षात्कार 21 अक्टूबर 2021 को, स्नातक शिक्षक अंग्रेजी के 02 एवं सामाजिक विज्ञान के 03 पद हेतु चल साक्षात्कार 22 अक्टूबर 2021 को, स्नातक शिक्षक हिन्दी के 01 व स्नातक शिक्षक संस्कृत के 02 पद हेतु चल साक्षात्कार 23 अक्टूबर 2021 को तथा संगीत शिक्षक के 01 पद, कला या क्राफट शिक्षक के 01 पद एवं कम्प्यूटर अनुदेशक के 01, स्टाफ नर्स के 02 व ग्रंथपाल के 01 पद हेतु साक्षात्कार 25 अक्टूबर 2021 को समय 11.00 बजे से स्थान कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी परियोजना सूरजपुर में आयोजित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.surajpur.nic.in पर देख सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.