Indian Republic News

सनावल थाने में गिरफ्तारी दिए भाजपा कार्यकर्ता

0

- Advertisement -

बलरामपुर:-कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को सनावल थाना एवं मंडल सनावल में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते हुए माननीय डॉ. रमन सिंह जी और भाजपा नेताओं के समर्थन में “#मैंभीहूँडॉरमन” एकस्वर में बोलते हुए अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की। आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण मिस्र जी के निर्दशानुसार सनावल मण्डल भाजपा द्वारा डॉक्टर रमन सिंह जी के गिरफ्तारी के विरुद्ध में अपनी गिरफ्तारी सनावल थाने में दी आज गिरफ्तारी देने वालो में मुंशी राम जी अ ज जा प्रदेश बिशेष आमंत्रित सदस्य श्री रामचरित्तर सोनवानी जी ,जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह जी भाजपा, जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह जी मंडल अध्यक्ष, हृदय नारायण गुप्ता भाजपा महामंत्री।

भा ज यू मो मंडल अध्यक्ष श्री सुन्दरदेव यादव जी श्री प्रदीप प्रजापति जी श्री उदय केशरी जी शिव प्रसाद जी पिंटू रहमान मीडिया प्रभारी भी साथ मे मौजूद रहे !सर्वप्रथम थाने के सामने जोरदार नारे बाजी किया गया थाना प्रभारी श्री अमित बगेल ने कार्यकर्तायों को गिरफ्तार किया लगभग 2 घटे बैठने के पश्चात मुचलके में कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.