Indian Republic News

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव:सेंसेक्स 87 पॉइंट गिरकर 49770 पर बंद; निफ्टी भी 14700 के स्तर पर, रिलांयस और SBI के शेयर 1-1% फिसले

0

- Advertisement -

शेयर बाजार में सोमवार एक बार फिर भारी उतार-चढ़ाव दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 87 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,771.29 पर बंद हुआ है। निफ्टी 7 अंक नीचे 14,736.40 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स में शामिल 30 में 16 शेयरों में बढ़त रही। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4% गिरा, जबकि टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयरों में 2-2% बढ़त दर्ज की गई। प्रमुख शेयरों में TCS, इंफोसिस और सन फार्मा के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। वहीं रिलांयस और SBI के शेयर 1-1% नीचे बंद हुए।

इंट्राडे में इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर 49,878 और निचले स्तर 49,281 को भी छुआ। यानी सेंसेक्स 600 पॉइंट के रेंज में घूमा। सुबह इंडेक्स 20 अंक नीचे 49,878.77 पर खुला था। नए विंड पावर प्रोजेक्ट के चलते अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन का शेयर रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। शेयर आज 5% बढ़त के साथ 1251 रुपए के भाव पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की मुख्य वजह

  • देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में करीब 47 हजार नए मामले आए हैं।
  • US बॉन्ड यील्ड में स्थिर रहने के बावजूद बाजार में दुनियाभर के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है।
  • मेटल और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रिटेल महंगाई निवेशकों के लिए चिंता बढ़ा रही है।
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के बड़े शेयरों में बिकवाली, जिसमें HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI के शेयर शामिल हैं।

बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

निवेशक बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली की। खासकर प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों मे गिरावट रही। NSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स 558 अंक यानी 1.63% की गिरावट के साथ 33,603.45 पर बंद हुआ है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं, IT सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इंडेक्स 1.85% ऊपर 26,035.35 पर बंद हुआ है।

एक्सचेंज पर 49% शेयरों में बढ़त

BSE पर 3,264 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1601 शेयर बढ़त और 1441 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें 358 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 204.40 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 19 मार्च को 203.44 लाख करोड़ रुपए रहा था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझा जा सकता है…https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 620 अंक यानी 2% नीचे 29,170 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 138 अंक यानी 0.48% गिरा, इंडेक्स 28,852 पर आ गया है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ है।, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और महंगाई के चलते पिछले दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 19 मार्च को S&P 500 इंडेक्स 2.36 नीचे 3,913 पाइंट पर आ गया। इसी तरह डाओ जोंस भी 234 अंकों की गिरावट के साथ 32,628 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 0.76% चढ़कर 13,215 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भारी बिकवाली रही। इसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं, जो 1-1% की गिराव के साथ बंद हुए।

19 मार्च को शेयर बाजार में लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद बढ़त रही
शेयर बाजार में 19 मार्च को लगातार पांच दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया। BSE सेंसेक्स 641 अंकों की बढ़त के साथ 49,858.24 पर और निफ्टी भी 186 ऊपर 14,744.00 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1418.43 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 559.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.