Indian Republic News

शक्ति वंदन अभियान से सशक्त होंगी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं

0

- Advertisement -

IRN.24

सूरजपुर/जरही,, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ आज नारी वंदन अभियान की शुरुआत हुई। इसी तारतम्य में सांस्कृतिक भवन जरही में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम में लगभग चार सौ महिलाएं उपस्थित थी , नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुनाया गया। कार्यक्रम में वशिष्ठ कुमार ओझा मुख्य नगर पालिका अधिकारी , बीजू दासन अध्यक्ष नगर पंचायत जरही ,नगर पंचायत के पार्षद गण राजकुमार गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष , अशोक गुप्ता , राकेश शुक्ला ,समयलाल मिश्रा , शशि सिंह ,अभय तिवारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता ,महिला बाल विकास के समस्त कार्यकर्ता ,नगर पंचायत के कर्मचारी अरविन्द विश्वकर्मा , विकास सिंह छत्री, देवेन्द्र प्रसाद पटेल, अनुज कुमार सिन्हा ,मो. गुलाम सरवर , अविनाश वर्मा व समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.