Indian Republic News

विजय शर्मा के रिहाई को लेकर भाजयुमो ने की आतिशबाजी

0

- Advertisement -


अनिल कुमार सूरजपुर

दतिमा मोड़- कवर्धा में हुए विगत दिनों दंगा से राजनीति गर्म हो गई थी बतादे कि भगवा झंडा के अपमान को लेकर विवाद की स्थिति हो गई थी, जिसमें भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा व कई अन्य भाजपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को विजय शर्मा सहित अन्य लोगों को से रिहाई की खबर सुनते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा दतिमा चौक में भाजयुमो उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में पूरे कार्यकर्ता आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किये। इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा भाजपाइयों पर एकतरफा कार्यवाही किया गया था जो कि सरासर गलत था और अंतः उन्हें रिहाई मिली।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित अजजा अध्यक्ष धर्मपाल पैकरा, भाजयुमो मंत्री जयप्रकाश यादव, लक्ष्मी पैकरा, रोहित जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, राजेश राजवाड़े, मुकेश राजवाड़े, जगदीश सिंह, जय रवि, भोला पैकरा, ज्ञान राजवाड़े भोला शंकर, सुखनाथ पैकरा, कैलाश पैकरा, प्रमोद पैकरा, संजय पैकरा, राजकुमार देवांगन, आशीष यादव, विपिन राजवाडे, दीपेश मानिकपुरी, देव कुमार, रितेश राजवाड़े, सुभाष पैकरा, सूरज राजवाड़े, संजय, खेल साय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.