Indian Republic News

वास्तु टिप्स:घर में गणेशजी की मूर्ति रखना चाहते हैं तो उसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें, सूर्यदेव की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाएं

0

- Advertisement -

घर में रखी चीजों के लिए वास्तु में शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं। अगर चीजों को सही दिशा में रखा जाता है तो उसका सकारात्मक फल मिलता है। गलत जगह पर रखी हुई चीजें वास्तु दोषों को बढ़ाती है। इसीलिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।

कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर घर में रखना चाहते हैं उसे घर की उत्तर या पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा के कोण में रख सकते हैं। घर में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगाना बहुत शुभ रहता है। अगर मूर्ति रखना चाहते हैं तो घर में या मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। ध्यान रखें गणेशजी की पूजा रोज सुबह-शाम करनी चाहिए। साथ ही, साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

अगर आप शिवजी की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो इस तस्वीर को उत्तर दिशा में लगाएं। उत्तर दिशा में ही कैलाश पर्वत है। मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर ही शिवजी का वास है।

अगर आप घर में सूर्यदेव की तस्वीर रखना चाहते हैं तो सूर्यदेव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं। ये तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है। पूर्व दिशा से ही सूर्योदय होता है। इसीलिए सूर्यदेव की तस्वीर के लिए ये दिशा शुभ रहती है।

घर के हॉल में या बैठक वाले कमरे में कोई तस्वीर लगाना चाहते हैं तो इस जगह पर किसी पहाड़ या उड़ते पक्षियों की तस्‍वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा हॉल में या बेडरूम में भगवान श्रीकृष्‍ण की बाल लीलाओं वाली और राधा-कृष्ण की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।

घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर-पूर्व दिशा श्रेष्ठ रहती है। तुलसी को घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में दिनभर में कभी भी कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी पहुंचनी चाहिए। सूर्य की रोशनी से भी वास्तु के दोष दूर होते हैं। समय-समय पर घर की खिड़कियां भी खुली रखें ताकि घर में ताजी हवा आ सके। ऐसा करने से भी सकारात्मकता बढ़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.