Indian Republic News

युवा पीढ़ी को सजग और प्रोत्साहित करने की जरूरत है-प्रतिमा सिंह

0

- Advertisement -

IRN.24- सूरजपुर

सूरजपुर/ गत् दिवस ग्राम डुमरिया शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जिला सूरजपुर में शाला प्रबोधन उत्सव एवं योग का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जे.एल. श्रीवास्तव प्रांत संरक्षक आरोग्य भारती छत्तीसगढ़, अशोक यादव प्रांत योग प्रमुख छत्तीसगढ़, नागेशनाथ योगी जी विभाग प्रचारक कोरिया, डॉ रविशंकर सिंह आरोग्य मित्र प्रमुख छत्तीसगढ़, रेवाराम यादव विभाग गौ सेवा प्रमुख, दिनेश राजवाड़े जिला गौ सेवा प्रमुख बैकुंठपुर, नवीन गुप्ता अध्यक्ष आरोग्य भारती अंबिकापुर, श्रीमती सीमा गुप्ता महिला आरोग्य भारतीय प्रमुख अंबिकापुर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अशोक यादव ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी साथ ही अष्टांग योग के बारे में बताया गया। डॉ श्रीवास्तव जी के द्वारा प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। नागेशनाथ योगी के द्वारा रहन-सहन अचार्य विचार खानपान दिनचर्या के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ रविशंकर सिंह के द्वारा रसोई में प्रयोग होने वाले मसाले और उनका रोग में उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप द्विवेदी अध्यक्ष आरोग्य भारती जिला सूरजपुर द्वारा किया गया। श्रीमती प्रतिमा सिंह जिला महिला प्रमुख आरोग्य भारती के द्वारा आरोग्य भारती के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई, साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सजग और प्रोत्साहित करने के महति आवश्यकता है, समापन श्रीमती अंजू सिंह पैकरा शाला प्रबोधन प्रमुख जिला सूरजपुर एवं प्राचार्य हाई सेकेंडरी स्कूल डुमरिया के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मनीष दीपक साहू सूरजपुर पर्यावरण प्रमुख, बाबूलाल राजवाड़े जनपद सदस्य सूरजपुर उपस्थित थे इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं बालक एवं बालिकाएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.