Indian Republic News

मुख्यमंत्री का नाम आज तय कर सकती है भाजपा, डा.रमन सिंह, रेणुका सिंह के अलावा तीन और नए चेहरे मुख्यमंत्री रेस में शामिल

0

- Advertisement -

(IRN.24 गणतंत्र भारत की स्वतंत्रत आवाज)

रायपुर — छत्तीसगढ़ में जीत के जश्न के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। इससे पहले सोमवार को बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई। छत्तीसगढ़ को लेकर मंगलवार को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें ये सभी नेता शामिल होंगे।5 साल के वनवास के बाद बीजेपी को 54 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिल चुका है। इस सबके बीच अब एक ही सवाल है कि आखिर भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि दिग्गज नेताओं का एक ही जवाब है कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही इसे तय करेगा।एक चर्चा यह भी है कि भाजपा लोकसभा को ध्यान में रखते हुए पहली बार प्रदेश में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का फार्मूला ला सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और ओपी चौधरी सीएम की रेस में शामिल हैं। हालांकि चुनाव प्रभारी ओम माथुर का कहना है कि मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाला होगा। ऐसे में आलाकमान किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।इस बार चौंकाने वाला नाम राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का भी हो सकता है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों की पार्टी मानी जाती है। पूरे देश में ममता बनर्जी के अलावा कोई भी ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं है, इसलिए बीजेपी सरोज पांडेय को सीएम बना सकती है। सरोज पांडेय अभी राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने हाल में ही उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर छत्तीसगढ़ के पहली पंक्ति के नेताओं में शामिल किया है।

सरोज को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वसनीय नेताओं में गिना जाता है। उन्हें आक्रामक छवि व तेज तर्रार नेता माना जाता है। इसके अलावा कई महाराष्ट्र-यूपी जैसे राज्यों में भी काम कर चुकी हैं।इस चुनाव के दौरान डाॅ. रमन सिंह चुनावी रणनीति बनाने की हर बैठकों में मौजूद रहे। वरिष्ठता के आधार पर वे मुख्यमंत्री पद की पसंद हो सकते हैं। वहीं, अरुण साव के नेतृत्व में चुनाव हुआ है तो वे स्वाभाविक दावेदार होंगे। आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा में आने वाले ओपी चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की है, इसलिए उनका नाम संभावित युवा मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया में उनके जुड़े अलग-अलग पोस्ट भी ट्रेंड कर रहे हैं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ से एक मात्र केंद्रीय मंत्री हैं। जीत भी गई हैं।

सरगुजा की सभी 14 सीटें बीजेपी जीत गई हैं। ऐसे में इन्हें बड़ा पद दिया जा सकता है। सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले बृजमोहन अग्रवाल का दावा भी सामने आ सकता है।संघ बैकग्राउंड से, इसलिए विष्णुदेव का नामपूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी सीएम रेस में शामिल हो गए हैं। साय को लेकर चुनाव के दौरान अमित शाह ने बयान दिया था कि अगर ये जीतते हैं तो बड़ा पद दिया जाएगा। आदिवासियों में अच्छी पैठ और सरल-सहज होने की वजह से आलाकमान के पसंदीदा है। संघ से जुड़े होने की वजह से इन्हें पार्टी मौका दे सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.