Indian Republic News

“भूपेश बघेल कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दे रहे हैं चुनौती”

0

- Advertisement -

इंडियन रिपब्लिक: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘शक्ति प्रदर्शन’ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए एक चुनौती है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बघेल के शक्ति प्रदर्शन का टारगेट भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस के ही आलाकमान हैं। रमन सिंह ने कहा कि अपने विधायकों और मंत्रियों के समर्थन से बघेल कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वह संदेश दे रहे हैं कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.