Indian Republic News

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में प्रदेश के कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में मशाल रैली निकाल किये विरोध….

0

- Advertisement -

सुरजपुर-मोहिबुल हसन (लोलो)…….प्रदेश काग्रेंस सरकार के वादाखिलाफी को लेकर मशाल रैली निकाल कर कार्यक्रम किया गया जिसमें कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय से मशाल रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ अग्रसेन चौक में रैली को समाप्त किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दमनकारी नीति के तहत लाया गया द् काला कानून रूपी आदेश को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जलाते हुए बहिष्कार किया और काला कानून वापस लाओ के नारे लगाए गए।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भूपेश सरकार और कांग्रेस पर कहा कांग्रेस के शासन में ही छत्तीसगढ़ की जनता लूटते हुए दिखाई दे रही है आए दिन किसान युवा महिलाएं परेशान दिखाई दे रही है जनता के हित में नहीं बल्कि जनता को ठगने वाली सरकार है आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरजपुर जिला प्रभारी विकास झा ने प्रदेश सरकार पर व्यंग कसते हुए कहा भूपेश बघेल की झूठी सरकार है जो छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने का काम कर रही है और यदि इनके खिलाफ कोई धरना प्रदर्शन या आंदोलन का कार्यक्रम आगे रखता है तो उसे भी अपने आदेश के द्वारा कुचला जाता है भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉंग्रेश को जनता का विरोधी और भ्रष्टाचारी बताया है भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अनूप सिन्हा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताया है और कहा की सरकार आने के बाद अवैध उत्खनन शराब की बिक्री चरम सीमा पर है क्षेत्र की सड़कें खराब है पर सरकार को जनता के हित में नहीं बल्कि अपनी जेब भरने से फुर्सत नहीं है भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार निकम्मी और गूंगी बहरी है जो आम जनता की आवाज को नहीं सुनती यदि कोई संगठित होकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन का रूप खड़ा करता है तो अपने आदेश के तले उन्हें कुचल कर लोकतंत्र की हत्या सरकार द्वारा कर दी जाती है भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सब को संबोधित करते हुए कांग्रेस फेलियर योजना को सबके सामने रखा और कहा कि कांग्रेस सरकार कभी किसी की जन हितैषी नहीं हो सकती है एक महत्वपूर्ण बात सभी ने सबके समक्ष रखा कि प्रदेश सरकार के विरोध में यदि कोई संगठित होता है धरना प्रदर्शन या आंदोलनात्मक कार्यक्रम करता है तो अपने काले कानून रूपी आदेश द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी जाती है यह कांग्रेस की झूठी गूंगी बहरी सरकार है कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजयुमो जिला प्रभारी विकास झा सह प्रभारी अभय साहू भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल भाजयुमो महामंत्री सावन गोयल उपाध्यक्ष सुरेश शेट्टी यशवंत सिंह राजेश साहू विक्की सोनवानी सचिन तायल विराट प्रताप सिंह दीपेंद्र दुबे नागेंद्र कुशवाहा अलंकार नायक आनंद शर्मा राज सिन्हा बजरंग राजवाड़े शीतल पाटील राकेश कुशवाहा दौलत प्रताप सिंह किशन देवांगन सुरेश सोनी जीतू मानिकपुरी शांतनु सिंह चौहान राजेश राजवाड़े संस्कार अग्रवाल प्रीतम सोनी संजू सोनी पंकज सोनी सुरजीत कुमार सुखदेव यादव हरिनारायण यादव प्रमोद जायसवाल प्यारे साहू अभिषेक गुप्ता अजीत दुबे सनी मिश्रा विक्रम प्रताप सिंह विकास साहू विक्की चक्रधारी राजा सोनू साहू अनिल साहू पितांबर यादव समेत सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.