Indian Republic News

भाजयुमो भटगांव मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक भटगांव में हुआ संम्पन।

0

- Advertisement -

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सुरजपुर/भटगांव, विनोद गुप्ता:– भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक भटगांव के भाजपा कार्यालय में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा एवं रजनी त्रिपाठी किया कार्यक्रम में विशिष्ट अनुप सिन्हा परमेश्वरी राजवाडे अशोक सिंह सिद्धार्थ तिवारी मंडल प्रभारी लवकेश पैकरा जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा युवा नेता भाजयुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र भारती हरेंद्र सिं सूरज शेट्टी दीपक सोनी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल महेश्वरी शर्मा हीरा सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम तिवारी अनीता राजवाडे महरजिया सिंह दीपक सोनी(महामंत्री) मनोज सोनी ने अपनी गरिमामयी उपस्तिथि में प्रारंभ हुआ।मंडल महामंत्री अभिषेक गोल्डी ने अपने उद्बोधन में उन्होंने युवा मोर्चा के द्वारा आने वाले समय में संघर्षो को संछिप्त विवरण दिया।

कार्यक्रम में रामसेवक पैकरा ने कहा कि हमारा देश युवाओ का देश है इसलिए हमारे पास विशेष अवसर है कि हम विश्वशक्ति बन सकते है, साथ ही उन्होंने राज्य में बैठी कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बताया कि यह कांग्रेस सरकार हर तरफ घोटाला कर रही है और यह सरकार किसान विरोधी सरकार है, इन्होंने खाद वितरण में घोटाला किया जो खाद किसान भाइयों को समय पर मिलना चाहिए वो घन्टो लाइन में खड़ा होने पर भी नही मिला रहा। राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह घोषणा किया था कि हम बिजली बिल आधा करेंगे उसके विपरीत जाकर यह हर 400 यूनिट पर 180 रुपये भुगतान लेने के फिराक में है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप सिन्हा ने कहा की कांग्रेस सरकार लबरी सरकार साबित हो रही है इन्होंने वादा किया था कि युवाओं को बेरोगारी भत्ता देंगे जो की आज तक किसी युवाओं को नही मिल पाया है, हम आने वाले समय में लामबंद होकर राज्य की कांग्रेस सरकार का पूरजोर विरोध करेंगे और राज्य सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाएंगे। इसी तत्वावधान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने उद्बोधित करते हुए बोला कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है, और भाजपा पार्टी की रीढ़ की हड्डी हमे कहा जाता है, जब भी राज्य सरकार अपने वादों से मुकरी है रोड पर आके इस बहरी सरकार को सुनने का काम किया है और आगे भी करेंगे। राज्य सरकार में सत्ता मोह में कई लुभानी घोषणा किये थे पर जमीनीस्तर पर उसे लागू करने के सक्षम नही दिख रही बल्कि यह बोले इनकी नीयत ही नही की यर घोषणा पत्र में किये वादे को पूरा करेंगे ।हम युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी को सड़क पर लड़कर सदन तक ले जाएंगे।

कार्यकर्म में मुख्य रूप से राजू जायसवाल मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री अभिषेक गोल्डी ज्ञान प्रकाश दुबे शोभित सिंह सुशांत सिंह वीरेंद्र गुप्ता आशीष बाजपेई मंडल उपाध्यक्ष संकेत अग्रवाल अनूप जयसवाल राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े श्रवन पाटले जयप्रकाश यादव रामकुमार सिंह पूरन राजवाडे चदन जयसवाल हेमंत सिंह सावन गोलू पटेल रजीत सिंह रंजीत पटेल सलमान विकास संदीप राहुल दीपक शर्मा जितेंद्र शर्मा कृष्णा गुप्ता पवन गिरी मनोज गुप्ता अभिषेक गुप्ता विक्की सिंह मनोज सोनी एवं सेकड़ो कार्यकर्ताओं रहे।
अक्षय सिंह, चंदन जयसवाल, राजा सिंह, सुशील सिंह, विक्की ठाकुर, हिमांशु सिंह और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता नई उर्जा के साथ मिशन 2024 के लिए कमर कस ली है और कांग्रेस की घोषणा पत्र की योजनाओं की पोल खोल रहे हैं और कांग्रेस की झूठे वादों की जनता को याद दिला रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.