Indian Republic News

भाजयुमो ने किया भूपेश सरकार का पुतला दहन

0

- Advertisement -

सुरजपुर-मोहिबुल हसन…..कवर्धा में सरकार के द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही के विरोध में भाजयुमो मंडल भटगांव के द्वारा सलका में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और आरोप लगाया कि भूपेश सरकार सिर्फ एक पक्ष पर कार्रवाई कर रही हैं निहत्थे लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चलाया जा रहा है आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं बुजुर्गों के अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है भाजयुमो भटगांव अध्यक्ष राजू जायसवाल के नेतृत्व और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के मार्गदर्शन में पुतला दहन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे ने कहा कि सरकार के द्वारा तथा सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर सिर्फ एक पक्ष पर कार्रवाई कराया जा रहा है जो कि पूर्णतः गलत और निंदनीय है भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार के ऐसे कार्यवाही का घोर विरोध करते हैं और इस प्रकार के भेदभाव का भाजयुमो भटगांव पुरजोर विरोध करेगा। इस पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष जगह लाल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरफुद्दीन, जिला मंत्री भाजयुमो संतलाल प्रजापति, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, श्रवण पाटले महामंत्री ज्ञान प्रकाश दुबे, कार्यालय मंत्री भाजपा मोनू सिंह, आशीष गुप्ता, गणेश सिंह, शिव रत्न राजवाडे,शक्ति केंद्र संयोजक पितांबर राजवाड़े, बूथ अध्यक्ष विजय शंकर राजवाड़े, भृगु प्रसाद राजवाड़े, विजय राजवाड़े, रामजन्म राजवाडे, भैरव लाल यादव, प्रियेश, राहुल गोलू लहरें, दिलेश महंत, इमरोज खान, सोनू महाराज, रंजीत सिंह, जितेंद्र शर्मा, विक्की राजवाड़े, राजेश महंत, मनजीत, छोटू यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.