Indian Republic News

भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता के द्वारा अपने दादा और पिता की स्मृति में अन्तोदय बुजुर्ग व्यक्ति,महिलाओं माता को साड़ी वह धोती बांट आशीर्वाद लिया

0

- Advertisement -

महेश कुमार(IRN.24-गणतंत्र भारत की स्वतंत्र आवाज़)

सूरजपुर/रूनियाडीह-आज ग्राम पंचायत रूनियाडीह में भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता के द्वारा अपने दादा और पिता की स्मृति में अन्तोदय बुजुर्ग व्यक्ति,महिलाओं माता को साड़ी वह धोती बांटा और आशीर्वाद लिया आज दुर्गा गुप्ता के द्वारा ग्यारह बुजुर्ग माताओं को साड़ी बांटा वहीं तीन बुजुर्ग लोगों को धोती बांटी गई और लोगों को अपने माता पिता की सेवा करने की बात कही।।

माता पिता की सेवा का भाव लिए यह कार्यक्रम का तीसरा पंचायत रूनियाडीह है दुर्गा गुप्ता से चर्चा करने से पता चला कि वह इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य पंचायतों में भी करना चाहते हैं।इस प्रकार की सेवा भाव से लोगों को एक सिख देते हुवे दुर्गा गुप्ता का कहना है कि अपने माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है आज धरती में सबसे पहले भगवान हैं तो ओ मां और बाप ही हैं।माता पिता की सेवा से चारो धाम का पुण्य प्राप्त होता है।आज के कार्यक्रम में बोधन राजवाड़े जी,मोतीलाल राजवाड़े जी,राजवंश राजवाड़े जी,मंगल राजवाड़े जी, महेश राजवाड़े जी,संतधारी राजवाड़े जी,देव सिंह जी,बालेश्वर राजवाड़े जी, दीपक राजवाड़े जी,रामसाय राजवाड़े आदि लोग उपस्थित रहे मंच का संचालन बोधन राजवाड़े ने किया और आभार व्यक्त मोतीलाल राजवाड़े ने किया।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.