Indian Republic News

भाजपा के परिवर्तन यात्रा में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ।

0

- Advertisement -

प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना।

पप्पू मिश्रा भटगांव
भाजपा का परिवर्तन यात्रा सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान में पहुंची जहां जहां भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने आम सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को हिन्दू कहते हैं यदि वे एक बार अयोध्या जाकर रामलाल का दर्शन ले तब मैं मानूंगा कि वह हिन्दू है लेकिन वे वहां जाएंगे नहीं क्योंकि उन्होंने वह जमीन बाबर को देकर रखे थी। लेकिन नरेंद्र मोदी के आने के बाद बाबर को वहां से लत मरकार भगा दिया गया उन्होंने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से यहां रोहनिया बहुत तेजी से आ रहे हैं और धर्मान्तरण करने वाले लोग से भुपेश बघेल मिले हैं । उन्होंने इंडिया गंठबंधन पर भी निशाना साधा और काहा कि जब से इंडिया गंठबंधन बना है तब से लगातार हिन्दी विरोधी बयान आ रहे हैं। यहां लोगों मिलकर हिन्दू धर्म समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। लेकिन उन्होंने दवा किया कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक हिन्दू धर्म रहेगा । उन्होंने भुपेश बघेल पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से छत्तीसगढ़ का नाम पुरे देश में खराब हो गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले मे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम पूर्व सांसद कमलभान सिंह सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाडे भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा . लाल संतोष सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती एवं भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.