Indian Republic News

भाजपा की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न, पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता

0

- Advertisement -


प्रदेश सरकार गोबर घोटाले में मस्त- पैकरा

सुरजपुर-मोहिबुल हसन….भाजपा मंडल भटगांव के बुंदिया चंद्रमनी विद्या भवन में मंडल के सभी भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति की बैठक रविवार को किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े व कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के द्वारा की गई। भाजपा संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन महामंत्री रमेश गुप्ता ने किया। कार्यसमिती की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसे लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

इस बीच पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम को केंद्रित करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है। संगठन को मतदाता से जोड़ने के लिए आने वाले समय में प्रत्येक बूथ पर 25 आदमी की एक समिति बनाई जा रही है। एक बूथ पर अगर 700 मतदाता हैं तो एक-एक मतदाता के बीच जाकर समिति ध्यान रखेगी जिसे पन्ना प्रमुख कहा जाएगा। प्रदेश की यह गोबर घोटाला करने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाले 2023 में आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की तरफ देख रही है। मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे ने कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को परमेश्वरी राजवाड़े, सत्यनारायण सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया।

सरपंच ने किया भाजपा प्रवेश

ग्राम पंचायत करकोली सरपंच देवकुमार सिंह ने कार्यसमिती बैठक के दौरान केंद्र सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। रामसेवक रामू बाबूलाल अग्रवाल ने फूल-माला से उनका स्वागत किया।

बैठक में सुरजन राजवाडे, हीरालाल राजवाडे, राजेन्द्र तिवारी, मोहित राजवाडे, प्रदीप पैकरा, नूतन विश्वास, नन्देश्वरी, हीरा सिंह, हरेंद्र सिंह, आशीष वाजपेई, राजू जायसवाल, बीरेंद्र गुप्ता, पप्पू साहू, स्वामी राजवाडे, मंत्री संतलाल प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, राजेन्द्र राजवाडे, पारस पैकरा, भोला शंकर, मोनू सिंह, राजेश सोनी, करन सोनवानी, रंजीत, सर्फउद्दीन खान, जय प्रकास, मनोज गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.