Indian Republic News

भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करें – रामसेवक पैकरा

0

- Advertisement -

भाजपा के भव्य जिला कार्यालय भवन के भूमिपूजन में 21 जुलाई को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

दतिमा मोड़, मोहीबुल हसन- भाजपा जिला सूरजपुर की जिला कार्यसमिति बैठक जिले के जरही स्थित मैत्री भवन में भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एव भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता व पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा , प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण के साथ किया गया। जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि पार्टी एक परिवार है तथा परिवार के सभी सदस्यों को अलग अलग समय में जवाबदारी दी जाती है। जिन कार्यकर्ताओं को पद दिया गया है वह उसे जवाबदारी समझ कर निर्वहन करें। श्री पैकरा ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कारनामे से प्रदेश को गोबर प्रदेश बना दिया है। आज प्रदेश के किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। किसानों को अपने धान की कीमत लेने के लिए साल साल भर इंतजार करना पड़ रहा है। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करें। उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय के भवन निर्माण में सभी कार्यकर्ताओं से अपने ओर अंशदान करने की भी अपील की| भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने कहा कि सभी मंडल कोरोना काल की चुनौतियों से मुकाबला कर संगठन का बढिया काम कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 25 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की बात कही तथा रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने की अपील की। श्री पाण्डेय ने पार्टी के विस्तार के लिए नवाचार का प्रयोग करने की भी सलाह दी उन्होंने गाँव गाँव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने और कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए भी कहा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम लोग लंबे समय के बाद एक स्थान पर एकत्रित हुए हैं लेकिन कोरोना के दौरान भी कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी पर डटे रहे इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूँ। उन्होंने पिछले तीन माह में भाजपा की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन व आगामी कार्य योजना के बारे बताया| श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी स्थापना दिवस पर 519 मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा महामारी काल में हेल्प डेस्क के माध्यम से कोरोना संक्रमित परिवार व जरूर मंदों को मदद की गई। जिले में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मेडिकल किट, सूखा राशन, मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया | भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष बड़ी संख्या में वृक्षारोपण का काम किया है।

भाजपा के भव्य जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन 21 जुलाई को

भाजपा द्वारा सूरजपुर जिला मुख्यालय में तीन मंजिला भव्य कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन 21 जुलाई को प्रस्तावित है भूमिपूजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक संगठन महामंत्री पवन साय वनौषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी सहित प्रदेश व संभाग के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा का जिला कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा जिसके निर्माण मे लगभग दो करोड़ लागत आएगी। कार्यालय सर्वसुविधायुक्त होगा जिसमें बडे़ बैठक हाल के अलावा मीडिया सेंटर, आईटीसेल के लिए अलग अलग कमरे होंगे। कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण साधुराम सेवाकुंज के समीप रिंग रोड पर 95 डिसमिल भूमि पर होगा।

बेहतर कार्य के लिए बिहारपुर मंडल को मिला सम्मान

जिले में बेहतर कार्य करने वाले मंडलों को सम्मानित किया जाता है आज की जिला कार्यसमिति बैठक में बेहतर कार्य के लिए बिहार पुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस व महामंत्री को सम्मानित किया गया।

मोर्चा प्रकोष्ठों की घोषणा के लिए डेडलाइन तय

जिले के बैठक में मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी विस्तार की समीक्षा की गई जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला एवं मंडलों की कार्यकारिणी विस्तार के लिए 16 जुलाई अंतिम तारीख तय की गई है।

बैठक में अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, मथुरा गुप्ता, अनिल मिश्रा, मुरली सोनी, पुष्पा सिंह, लाल संतोष सिंह, अनूप सिन्हा, महेश्वर पैकरा, रामू गोस्वामी, भूलन सिंह, श्यामा पांडेय, अशोक सिंह, गीता जायसवाल,संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी, राजेश्वर तिवारी, एजाज़ अहमद, रामानंद जायसवाल, राम करण साहू, रविन्द्र भारती, लक्ष्मी राजवाड़े,शंकर जिंदिया, राजकुमार गुप्ता, अक्षय तिवारी, सुभाष राजवाड़े, रामेश्वर बैस, मार्तण्ड साहू, रामशिरोमण, राजेश तिवारी, अशोक गुप्ता,अजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता,सुरेन्द्र राजवाड़े, प्रदीप द्विवेदी, अशोक अग्रवाल, अमीर चंद गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, रामरतन साहू, अनिल विश्वास सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो एव महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.