Indian Republic News

भरे बरसात में छाता के सहारे भाजपा प्रत्याशी भुलन सिंह का जनसंपर्क अभियान

0

- Advertisement -

सूरजपुर (महेश कुमारIRN.24)- चुनाव को लेकर अब लोगों में भी खासा उत्साह देखने मिल रहा है। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भुलन सिंह के लगातार लोगों के बीच जनसंपर्क से चुनावी माहौल गरमा गया है हालांकि अभी कांग्रेस के प्रत्याशी का घोषणा में कई अटकलें देखने को मिल रहा है। मगर भाजपा ने पहले प्रत्याशी घोषित कर प्रचार प्रसार कर चुनावी माहौल को जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं ।भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं उनके इस चुनावी अभियान में बारिश भी रोड़ा नहीं बन पा रहा है।भारी बारिश के बीच भी लोग छाता लगाकर उनको सुनने देखने,समझने उत्साह दिखा रहे हैं।गांव गांव में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जब अचानक तेज बारिश हुई तो लोग घरों से छाता लेकर भुलन सिंह को सुनने पहुंच गए।और छाता लगाकर सैकड़ो की संख्या में लोग भूलन सिंह मरावी से मिलते जुलते रहे यहां तक की बारिश में ही शैला सुगा नृत्य भी होता रहा और भाजपा प्रत्याशी भीगते लोगों के बीच अपनी बात रखते हुये क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।भूलन सिंह के गांवों में पहुंचने पर उनका परंपरागत ढंग से जोरदार स्वागत हो रहा है गांव-गांव में उनका जनसंपर्क चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी ला दिया है।भूलन सिंह सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है और यही व्यक्तित्व लोगों को पसंद आ रहा है अब यह बात अलग है यह मतदान में कितना प्रभाव डालेगा देखने की बात होगी।फिलहाल भाजपा का चुनावी प्रचार प्रसार क्षेत्र में चुनावी रंग ला दिया है।गांव की गलियों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और प्रेमनगर के तकदीर का फैसला करने लोग आकलन लगाने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.