Indian Republic News

भयानक वारदात: 20 साल पहले की घटना का लिया बदला, काटा हाथ का पंजा

0

- Advertisement -

उदयपुर: बीस साल बाद एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर बदला लिया। उसने आरोपी का उसी तरह कत्ल किया जिस तरह से उसके पिता का हुआ था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा इलाके में रविवार को इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व उप सरपंच चंदन सिंह को बीच रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ के पंजे अलग कर दिया गया और फिर बाद में उनका गला रेंत डाला गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हो सका।

ग्राम पंचायत सल्लाड़ा के खेतावत बाड़ा मार्ग पर रविवार को सल्लाड़ा से अपने गांव खेतावत बाड़ा घर जा रहे पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह राजपूत की बीच रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सिर और गर्दन में वार करने के अलावा हत्यारे ने क्रूरता बरतते हुए उनके दोनों हाथ के पंजे काट कर भी अलग कर दिए। दिल दहला देने वाली इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। इसमें अम्बावत सल्लाड़ा के रहने वाले वीपी सिंह, दिलीप सिंह, और वर्तमान उप सरपंच दलपत सिंह का नाम शामिल है।ब

आरोपियों में शामिल वीपी सिंह के पिता खुमाण सिंह की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उनके भी दोनों हाथ काट दिए थे। उनकी हत्या का आरोप पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह पर ही था। इस मामले में चंदन सिंह जेल भी जा चुका है। उस वक्त आरोपी वीपी सिंह नाबालिग था, लेकिन तब से ही उसने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान रखी थी। चंदन सिंह की हत्या के बाद परिजनों एवं आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश पर परिजनों ने पोस्टमार्टम की सहमति दी। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.