Indian Republic News

भगवा रक्षा दल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय परिचय एवं संगठन विस्तार के संदर्भ में आवश्यक बैठक रायपुर राजा तालाब स्थित दुर्गा हाल में

0

- Advertisement -


महेंद्र देवांगन-भगवा रक्षा दल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय परिचय एवं संगठन विस्तार के सन्दर्भ में आवश्यक बैठक रायपुर के राजातालाब स्थित श्री दुर्गा हॉल में आज दिनांक 08/09/2022 को प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ! बैठक में उपस्थित सभी भगवा कार्यकर्ताओ का परिचय लिया गया! संगठन के विस्तार को बढ़ाते हुए जिला, मंडल एवं वार्ड स्तर पर गठन का निर्णय लिया गया! सर्व सम्मति से शहर अध्यक्ष युवा रायपुर श्री करण रेड्डी को प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, श्री विशाल को श्रीमती दीपाली चौधरी के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रायपुर के पद पर मनोनीत किया गया, श्री दिलेश सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष रायपुर, श्री विनय को प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, श्री ओंकार सिंह को जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर मनोनीत किया गया! बैठक में उपस्थित कार्य कर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने संगठन के उद्देश्य एवं संरचना के सम्बन्ध में विस्तार से बताया! कार्यकर्ताओं के संगठन से जुड़े प्रश्नों का जवाब देकर अधिक से अधिक भगवा कार्य कर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया! बैठक को प्रदेश महामंत्री श्री शरद चंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रायपुर श्रीमती दीपाली चौधरी, जिला अध्यक्ष सूरजपुर आशीष बाजपेयी, युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में विशाल जी ने सम्बोधित किया! बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री करण रेड्डी ने किया! इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री पियूष सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रेखा शर्मा, श्री ज्ञान चंद साहू जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बलरामपुर, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अनिल देवांगन, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा राजा सिंह चौहान एवं भगवा रक्षा दल के कार्य कर्ता उपस्थित रहे! कार्य क्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री शरद चंद्र द्विवेदी ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पीयूष सिंह परिहार ने किया! —-=== 🚩🚩–सादर —अशोक सिंह प्रदेश अध्यक्ष भगवा रक्षा दल छत्तीसगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.