Indian Republic News

‘बचपन का प्यार’ से फेमस हुए सहदेव की बदली किस्मत, जारी हुआ गाने का ऑफिशियल वीडियो। देखें विडियो.

0

- Advertisement -

रायपुर। मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिदरो के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो ‘ बचपन का प्यार ‘ को आज रिलीज कर दिया है। रैपर बादशाह ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया था। अब तक इसे 15,160,786 लोगों ने देखा है। म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रीको भी नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

फैन्स को खूब पसंद आ रहा है वीडियो
वहीं सहदेव की लिपसिंग के साथ उसके एक्सप्रेशन को फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो एल्बम में सहदेव दिदरो पूरी तरह से हिप-हॉप लुक में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव की वॉक से होती है और बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य सिंगर और एक्टर भी दिख रहे हैं।


इस वीडियो में सहदेव चाइल्ड एक्ट्रेस को एक चॉकलेट देकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बचपन में मिलने के बाद फिर दोनों अलग हो जाते हैं। लेकिन जवानी में एक्ट्रेस को सहदेव की याद आती है। जिस तरह से गाने के बोल हैं ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ उसी की तरह गाने की थीम भी बचपन से लेकर जवानी तक का है।


वीडियो रिलीज होने के बाद बढ़ी फैंस की संख्या

बचपन का प्यार’ गाना के ऑफिशियली लॉन्च होने के बाद अब एक बार फिर सहदेव के फैन्स बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि सहदेव दिदरो ने अपने स्कूल में टीचर के कहने पर ‘ बचपन का प्यार ‘ गाना गया था, जो अभी कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है।

बादशाह ने वीडियो कॉल पर की थी बात
बता दें कि शूटिंग से पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की थी और उन्हें मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। साथ ही उन्होंने साथ में गाना गाने का निमंत्रण भी दिया था। सहदेव के गाने का फैन बॉलीवुड के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए थे। सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी और ये गाना सुनाने को कहा, इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.