Indian Republic News

प्रेमी के घर युवती ने किया आत्मदाह, शादी से मना करने पर केरोसीन डालकर लगाई आग…

0

- Advertisement -

विनोद गुप्ता,बलरामपुर:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर आत्मदाह कर लिया। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया और युवती ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो उसका भी हाथ जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़का कोरोना पॉजिटिव है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, घटना वाड्रफनगर के रामनगर निवासी संजय कुमार देवांगन (23) का प्रेम संबंध गांव की ही सुमित्रा आयाम (19) से था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। आरोप है कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन संजय इनकार कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुमित्रा शनिवार रात संजय के घर केरोसीन लेकर पहुंची और उसके कमरे में चली गई। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ तो संजय घर से बाहर चला गया।

बचाने की चक्कर में प्रेमी के हाथ जले, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

इसी बीच सुमित्रा ने अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर संजय अंदर भागा। उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संजय के खिलाफ आदिवासी अत्याचार अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जेल भेजने से पहले उसका कोविड टेस्ट कराया गया तो उसमें पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक बोला- दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, कुछ दिन से अनबन चल रही थी।पुलिस पूछताछ में सुमित्रा के पिता ने बताया कि संजय का उनकी बेटी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संजय ने भी यह स्वीकार किया कि दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे। उसने पुलिस को बताया कि उनके बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। रात को सुमित्रा अचानक घर आ गई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद सुमित्रा ने केरोसीन डालकर आग लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.