Indian Republic News

प्रियंका गांधी ने लैंड क्रूजर में बैठकर किया रोड शो, कटा चालान

0

- Advertisement -

आगरा: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले में शामिल कार का ओवर स्पीड में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर चालान हो गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के जनसम्पर्क में आईं थीं। उसके बाद उन्‍होंने आगरा में खेरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्‍याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी के समर्थन में रोड शो किया था। यहां जनसम्पर्क के दौरान वह जिस कार लैंड क्रूजर संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 पर सवार थीं। उसका यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को ही दोपहर 12.47 बजे चालान हुआ।
ये चालान ओवर स्पीड में हुआ है और इसका जुर्माना दो हजार रुपये रखा गया है। आगरा आने से पहले प्रियंका वृन्दावन अपराह्न 2.08 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं। जबकि इस चालान में समय पहले का दर्ज है। माना जा रहा है कि काफिले में शामिल गाड़ी जब एक्सप्रेस वे से वृन्दावन आ रही होगी, तब एक्सप्रेस वे पर लगे ऑटोमैटिक सिस्टम से उनकी कार की स्पीड मापी गयी। ओवर स्पीड पर उनकी गाड़ी का चालान हुआ। उनकी कार की स्‍पीड मानक से अधिक 122 किलोमीटर प्रति घंटा की दर्ज हुई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कार कॉन्टिनेंटल अर्थमूवर्स कोठी नम्बर 15 सेक्टर तीन चंडीगढ़ के नाम से दर्ज है। मथुरा के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.