Indian Republic News

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से पुलिस करेगी पूछताछ, जानें क्या है मामला

0

- Advertisement -

रायपुर। टूल कीट मामले में सिविल लाइन रायपुर पुलिस ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को नोटिस जारी किया है. नोटिस के अनुसार 24 तारीख को डॉ रमन सिंह के निवास पहुंचकर पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद का विषय बनी सोशल मीडिया Toolkit मामले में रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने पहली FIR दर्ज किया है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने यह केस NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है।

क्या होता है टूलकिट???

Toolkit एक प्रकार का डिजीटल दस्तावेज होता है, जिसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं। अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है। हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक Toolkit सामने आया था। इसकी काफी चर्चा हुई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.