Indian Republic News

पानी लेने के बहाने घर में घुसा आरोपी, 12 साल की लड़की का किया रेप, नाबालिग की मां के साथ ही काम करता था बदमाश

0

- Advertisement -

विनोद गुप्ता / टिकारापारा थाने पहुंचकर एक मां ने अपनी बेटी के साथ हुई ज्यादती की शिकायत की है। भरोसा कर जिस आदमी को इस महिला ने अपने घर में आने-जाने दिया, उसी ने उसकी बेटी को अपना शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के अपने कुकर्म की शिकायत पहुंचने की जानकारी मिलते ही मामले का आरोपी फरार हो गया है, जिसे जांच टीम ढूंढ रही है।

देवपुरी इलाके में रहने वली महिला ने बताया कि वो 35 साल के बी.गणेश राव के साथ ही रोजी-मजदूरी का काम करती थी। परिचय होने की वजह से कई बार गणेश इनके घर आ चुका था। वो अक्सर महिला की 12 साल की बेटी से बातें किया करता था। इसी बीच एक दिन महिला जब अपने घर में नहीं था, वहां गणेश आ गया। उसने महिला की बेटी से बातें की, उसे पीने का पानी लाने को कहा। जब वो किचन की तरफ गई तो बदमाश ने उसे पीछे से दबोच लिया।

रायपुर में बढ़ी रेप की घटनाएं:राशन दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप; कांकेर में सरकारी कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की शिकायत तेलीबांधा थाने पहुंची

आरोपी ने इसके बाद बच्ची के साथ अश्लील वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को उसने धमकी भी दी कि वो ये बातें किसी को न बताए, वरना उसे और उसकी मां को जान से मार देगा। बच्ची तब सब सह गई, हाल में उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसने कहा कि उसके साथ गणेश ने गलत हरकत की है। मां को पता चलते ही वो पुलिस के पहुंची अब उसे इंसाफ की दरकार है।

भाजपा ने कहा अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़
लगातार प्रदेश की सरकार को कानून व्यवस्था के मामले भारतीय जनता पार्टी घेर रही है। प्रदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए डॉ रमन

Leave A Reply

Your email address will not be published.