न्याय के लिए दर दर भटक रहे पत्रकार कुमार जितेंद्र की पत्नी व बच्चे,भाजपा नेता नंद कुमार साय व कलेक्टर सरगुजा से लगाई गुहार…
आपको बता दें की भारत सम्मान अखबार के संपादक जितेंद्र जायसवाल को गंभीर धाराओं में विगत 8 अप्रैल 2022 को अम्बिकापुर देहात थाना द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया था जिसके बाद से उनपर लगातार अलग अलग मामलों में 6 FIR दर्ज की गई है । जिससे पूरे पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त है। आज दिनांक तक कुमार जितेंद्र को जमानत ना मिलने से उनका परिवार ( पत्नी व दो छोटे बच्चे) उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए दर दर भटक रहे हैं।
इसी मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय व सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को शिकायत पत्र प्रस्तुत कर कुमार जितेंद्र के जल्द रिहाई की मांग की गई है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है यह पूरा मामला कुमार जितेंद्र के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक गिरफ़्तारी का है क्योंकि वह लगातार शासन और प्रशासन की कमियों को खबरों के माध्यम से उजागर कर रहे थे।
इधर प्रशासन की ओर से इस मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है। कुमार जितेंद्र की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सूरजपुर जिले में वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आगमन के बाद भी इस ओर उन दोनों का रवैया उदासीन बना हुआ है।