Indian Republic News

नव पदस्थ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने किया पदभार ग्रहण…

0

- Advertisement -

न्यूज डेस्क,बलरामपुर:राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज अपराह्न पश्चात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने जिले के कलेक्टर का प्रभार सौंपा।

इस दौरान प्रभारी कलेक्टर तूलिका प्रजापति एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ थे। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर अजय किशोर लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.