Indian Republic News

नवपदस्थ सहायक कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

0

- Advertisement -

महेंद्र देवांगन / अम्बिकापुर 07 मई 2021/ जिले में नवपदस्थ सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन ने शुक्रवार 7 मई को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुश्री सुमन 2020 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे अभी परीविक्षा पर हैं और जिले में विभिन्न काम-काज को समझ कर कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगी। सहायक कलेक्टर सुश्री सुमन ने बताया कि वे मूलतः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की निवासी है। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.