Indian Republic News

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, अब इस राज्य में लगा लॉकडाउन.

0

- Advertisement -

न्यूज डेस्क । देश में corona के बढ़ते आंकड़े फिर से चिंता का विषय बने हुए है। पूर्वोत्तर राज्य सहित दक्षिणी राज्य में लगातार बढ़ रहे मामले केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने Lockdown को लेकर एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मिजोरम (mizoram) राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।


दरअसल आदेश जारी करते हुए मिजोरम सरकार ने कहा कि Corona के केस बढ़ने से एक बार फिर से संक्रमण की दर में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके बाद से 31 जुलाई तक राज्य के सभी जिले पर प्रतिबंध लागू रहेगा। राज्य सरकार ने कहा कि वर्तमान कोरोना के केस को देखते हुए, ये बेहद आवश्यक है।

राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहेंगे और प्रोटोकॉल का पालन करने वाले को दंडित किया जाएगा। इसके अलावा AMC क्षेत्र में आवश्यक वस्तु को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। पानी और बिजली की आपूर्ति स्वास्थ्य व टीकाकरण और एलपीजी वितरण जैसे आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी।

बता दें कि बीते दिनों राज्य में 847 ने मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले साल मार्च में महामारी के बाद सबसे अधिक है। इसको देखते हुए मिजोरम सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। मिजोरम में अभी कुल सक्रिय मामले 7560 है जबकि शुक्रवार को 185 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.