Indian Republic News

तेल एवं मसाला उत्पादन यूनिट का जिला प्रशासन ने किया अवलोकन

0

- Advertisement -

एस.एम पटेल
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखण्ड अन्तर्गत सामरी में संचालित गौठान का कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने निरीक्षण कर गौठान में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। महामाया समूह द्वारा तेल एवं गीता समूह द्वारा संचालित मसाला उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया।
सामरी में संचालित गौठान का निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौठान में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मल्टीएक्टिविटी सेन्टर में महामाया समूह द्वारा तेल एवं गीता समूह द्वारा संचालित मसाला उत्पादन यूनिट को देखा। कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके उत्साह को देखते हुए सभी समूह को अलग-अलग कार्यों में जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम की सभी महिलाओं को समूह से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजय किशोर लकड़ा, उप संचालक कृषि राजेन्द्र एक्का, उप संचालक पशु बी.पी.सतनामी, सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह पैकरा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.