Indian Republic News

जिले में आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखने हेतु उपार्जन केंद्रों में की गई समुचित व्यवस्था
धान को भीगने से बचाने के लिए तारपोलिन, कैप कवर से ढक कर रखा गया सुरक्षित

0

- Advertisement -

सूरजपुर-मोहिबुल हसन(लोलो)….. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को आकस्मिक वर्षा से बचाने के लिए तारपोलिन, कैप कवर से ढक कर सुरक्षित रखा गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समस्त धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरे, डनेज एवं धान को ढकने पर्याप्त मात्रा में तारपोलिन व कैप कवर आदि की समुचित इंतजाम की गई है। पानी की निकासी के लिए नालिया भी बनाई जा रही है। समुचित व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षित भंडारित है। कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी हेतु सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.