Indian Republic News

जनता के समर्थन स्नेह और आशीष से हुई अभिभूत भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े

0

- Advertisement -

क्षेत्र में डोर-टू-डोर किया जा रहा जनसंपर्क, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

पप्पू मिश्रा भटगांव

दतिमा मोड़- सघन जनसम्पर्क अभियान के दौरान भटगांव विधानसभा भाजपा विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के उपस्थिति में भटगांव मंडल अंतर्गत करसु, सोनपुर, सुदामानगर, राजकिशोरनगर, धरमपुर, बुंदिया, डुमरिया, बरपारा, दुग्गा, पोड़ी, अनरोखा सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस बीच उन्होंने भुपेश सरकार की विफलताओं को गिनाया। भाजपा के बीते पंद्रह वर्षों से प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया था। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया था। 2018 में कांग्रेस सरकार आते ही भ्रष्टाचार चारों ओर दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं के समक्ष जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। आगामी चुनाव में कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा को जिताने का आग्रह किया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान लोगों से मिल रहे स्नेह, आशीष से अभिभूत हुए। जनसंपर्क में लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है जिसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेगी। विकास को नई रफ्तार देने हेतु कमल खिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कमल पर बटन दबाने का आग्रह किया जा रहा है। भटगांव भाजपा विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा है।

इस जनसम्पर्क के दौरान भाजपा मंडल भटगांव एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.