Indian Republic News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023, राजनीतिक पार्टियों के लुभावने वादे

0

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ –विधानसभा चुनाव 2023 में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह की चुनावी वादे और घोषणाएं की हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों से छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है या फिर कहे पूछना चाहती है। ये जो वादा है, जो घोषणा है। इसके नियम और शर्तें क्या-क्या होगी कौन पात्र होगा और कौन अपात्र होगा। किसानों से बात करने पर पता चला की 20 क्विंटल प्रति एकड़ या 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की उपज या फिर पैदावार ही नहीं होती। तो आने वाली छत्तीसगढ़ सरकार कैसे 20 क्विंटल या 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए भी राजनीतिक पार्टियों ने लुभावने वादे कर डाले। महिलाओं को 12000 प्रति वर्ष देने की राजनीतिक पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी की है। युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50% सब्सिडी , प्रदेशवासियों को श्री रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा, महिला स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण। यहां भी वही सवाल उठता है। क्या इसके पात्र अपात्र महिलाएं या नियम एवं शर्तें क्या होगी। छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी की सरकार बने जनता के साथ छल तो किया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता की बात हो या फिर महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 देने की चुनाव जीतने के बाद तरह-तरह की नियम और शर्तें लागू होगी। पात्र अपात्र कहकर कितनों को छांट दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता को यह जानना चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टियों ने जो भी घोषणाएं जो भी वादा किए हैं। उन वादा उन घोषणाओं का नियम और शर्तें क्या होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.