Indian Republic News

छत्तीसगढ़: लव जिहाद का एक और मामला, जबरन गौ मांस खिलाने का लगा आरोप।

0

- Advertisement -

इंडियन रिपब्लिक,भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के छावनी थाने के कैंप क्षेत्र में एक युवक पर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। युवती ने युवक पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और गौ मांस खिलाने का भी आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों ने कुछ वक्त पहले घर से भागकर कोलकाता में शादी की थी और फिर भिलाई लौट आए थे। अब ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किये जाने पर युवती ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराया है। 25 वर्षीय आरोपित मोहम्मद अकबर का प्रेम प्रसंग 20 साल की युवती से था। इसके बाद दोनों साल 2020 के दिसंबर महीने में कोलकाता भाग गए।

इसके बाद अकबर और उसका पूरा परिवार लड़की पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। बात नहीं मानने पर प्रताड़ित भी किया जा रहा था। करीब 6 महीने से प्रताड़ना झेल रही लड़की इन सबसे तंग आकर रविवार को अपने परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया है कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, अभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.