Indian Republic News

छत्तीसगढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार पर लगाया गुटबाज़ी का आरोप.

0

- Advertisement -

सुरजपुर- मोहिबुल हसन: आज सूरजपुर मुख्यालय में कांग्रेस ने निगम मंडल को लेकर अपनी दो सूची जारी कर दी है, जिसके बाद कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, कल जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता निगम मंडल में जगह मिलने वाले संजय गुप्ता को नहीं पहचानने का दावा करते हुए उसकी तलाश कर रहे थे तो वही आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक की और अपने ही सरकार पर निशाना साधा। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो कार्यकर्ता पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, और ऐसे लोग जो कि लालच में भाजपा से आकर कांग्रेस ज्वाइन किए हैं उन्हें लाभ दिया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने सामूहिक स्थिति की भी पेशकश की थी, लेकिन ज्यादातर कार्यकर्ताओं के अनुसार वह इस्तीफा नहीं देंगे बल्कि उन लोगों से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं जो लोग सरकार बनने के बाद अन्य पार्टियों से आकर कांग्रेस ज्वाइन किए हैं, दोनों निगम मंडल की सूचियों मैं गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए, कांग्रेसी कार्यकर्ता तीसरी सूची में अपने नेताओं का नाम होने की मांग कर रहे हैं, उनके अनुसार अगर तीसरी सूची में भी कार्यकर्ताओं को स्थान नहीं मिलता है तो अपनी इस लड़ाई को सड़कों पर लेकर जाएंगे, फिलहाल अपने ही सरकार के खिलाफ यह कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रहे हैं, जिसमें इस निगम मंडल सूची को बदलने की मांग करेंगे। कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी खुलकर मीडिया के सामने पार्टी में गुटबाजी की बात मान रहे हैं, फिलहाल स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के लिए इन नाराज कार्यकर्ताओं को समझाना मुश्किल साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.