Indian Republic News

छत्तीसगढ़: एक और कांग्रेसी नेता का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित…

0

- Advertisement -

न्यूज डेस्क,बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राधिका तेलम 45 वर्ष, का मंगलवार सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया। वह करीब 18 दिन से बीमार थीं। उन्हें उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। संक्रमण के चलते कांग्रेस की यह दूसरी महिला नेता की मौत है। इससे पहले गरियाबंद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर की 6 अप्रैल को मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला नेता राधिका तेलम की तबीयत बिगड़ने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया था। इसके बाद 23 अप्रैल को उन्हें जिले के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इस पर 26 अप्रैल को डॉक्टरों ने उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह वैंटिलेटर पर थीं। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था।

पहली बार पार्षद का चुनाव हारीं, फिर कांग्रेस के समर्थन से सरपंच बनीं

राधिका तेलम का कुछ खास राजनीतिक इतिहास नहीं रहा है। वे पहले पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कैकापंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ीं और कांग्रेस के समर्थन से जीत हासिल की। इसके बाद पार्टी के सहयोग से ही जनपद पंचायत अध्यक्ष बनीं। हालांकि उनके निधन से बीजापुर में पार्टी को झटका जरूर लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनका जनाधार मजबूत होने लगा था।

एक माह में कोरोना से 4 कांग्रेस नेताओं की हो चुकी है मौत
प्रदेश में एक माह के दौरान चार कांग्रेस नेताओं की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सबसे पहले 6 अप्रैल को गरियाबंद में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हुआ था। फिर 10 अप्रैल को गरियाबंद में ही छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू ठाकुर की मौत हुई। फिर 25 अप्रैल को बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके बसंत शर्मा का निधन हो गया। संक्रमण के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.