Indian Republic News

चर्च के पास्टर ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध

0

- Advertisement -

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित चर्च का एक पास्टर है। युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस दौरान जब महिला गर्भवती हो गई तो उसे जबरन गर्भपात की दवाई लाकर खिला दिया। इसके चलते महिला की तबीयत खराब हो गई। पीड़िता ने आरोपित पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पास्टर शादीशुदा है।

गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर 43 वर्षीय बाबूलाल नाग शहर की ही एक 35 वर्षीय विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब दो साल पहले पास्टर ने शादी का झांसा देकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद से ही वह शारीरिकक संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो महीने की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपित पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवा ले आया और उसे जबरन खिला दिया। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। डजहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी आशारानी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपित पास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

करीब 12 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहती थी। हालांकि अपनी बेटी को सास-ससुर के पास छोड़ दी थी। पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण कर रही थी। कुछ दिन बाद जब महिला बीमार हुई और काम पर नहीं जा पयी तो वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगी। इसी बीच मिशनरी के लोगों से महिला का संपर्क हुआ। उन्होंने महिला का इलाज भी करवाया था, जिसके बाद महिला ने धर्मांतरण कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मर्जी से अपना धर्म परिवर्तन की थी। यह भी जानकारी मिली है कि पास्टर ने महिला को रहने के लिए दूसरा मकान भी दिया था। वहीं पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पास्टर भी पहले से शादीशुदा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.