Indian Republic News

ग्राम पंचायत सोहागपुर में मतदाता जागरूकता अभियान में प्रा.शाला,पूर्व मां. शाला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बी एल ओ भी हुवे सामिल…

0

- Advertisement -


सूरजपुर (महेश कुमार ठाकुर IRN.24)

सूरजपुर – विकास खण्ड सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहागपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया।जिसमे स्कूली बच्चों को साथ लेकर रैली निकाली गई बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखा हुआ था जिसमे

  1. चलो संगी बोट देह 17/11/2023
  2. सारे काम छोड़ दो सबसे पहले बोट दो।।
  3. जन जन की पुकार है बोट देना अधिकार है।।
    इस प्रकार से सभी कर्मचारी बच्चों के साथ रैली में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किए।
    जिले के समस्त मतदाता भाई बहनों विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने पर हम सभी को गर्व है। आप अपने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, और यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो आप निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपका एक मत महत्वपूर्ण है। इस अवसर का भरपूर उपयोग करते हुए अपने नजदीकी लोगों को भी प्रेरित करें और अधिक से अधिक संख्या में बिना किसी भय एवं प्रलोभन के विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियत तिथि 17/11/2023 को सुबह 08.00 बजे से शाम 05.00 बजे के मध्य अपने निर्धारित मतदान केंद्र में जाकर मतदान करें।
    इस मतदाता जागरूकता अभियान रैली में प्रा. शाला,पूर्व मां. शाला के शिक्षक एवं शीक्षिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, बी एल ओ और रोजगार सहायिका उपस्थित रहे। व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए https://chat.whatsapp.com/ FbAONnzYthxHvnq8EI8g22

Leave A Reply

Your email address will not be published.