Indian Republic News

गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 150 किलो गांजे के साथ 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार

0

- Advertisement -

बस्तर: छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगभग 150 KG गांजा के साथ 6 तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से बरामद किए गए गांजा की कुल कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है. तस्कर ओडिशा से गांजा की खेप लेकर CG के रास्ते मायानगरी मुंबई जाने वाले थे। जहां इसकी तस्करी की जानी थी। हालांकि, बस्तर पुलिस ने इन्हें दो राज्यों को बॉर्डर पर ही पकड़ लिया। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लग्जरी वाहनों के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जानी है। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर बस्तर पुलिस ने CG-ओडिशा बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाकर आन-जाने वाली वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। वहीं ओडिशा की तरफ से आ रही एक आर्टिगा वाहन को रुकवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर 70 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद वाहन में सवार दो तस्कर अंकित जायसवाल (21) और चांद पाशा (23) को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

इसके बाद पुलिस ने फिर से आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। कुछ समय बाद एक इनोवा वाहन को भी रुकवाया गया। जिसमें से 80 KG गांजा पुलिस ने बरामद किया। इस वाहन में सवार तस्कर अजय पटेल (22), सूरज मौर्य (22), रितेश सिंह (22) और मो. साजिद पठान (32) को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इन सभी तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा लेकर मुंबई जा रहे थे। वहां कुछ लोगों से गांजा खरीदने की डील हुई थी। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, सभी तस्करों को न्यायलय भेजा गया है। बॉर्डर इलाके में गांजा की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस 24 घंटे ड्यूटी में तैनात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.