Indian Republic News

कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों के लिए खास ऑफर लेकर आई BMW

0

- Advertisement -

इंडियन रिपब्लिक / कार निर्माता कंपनी BMW इंडिया ने कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों के लिए एक स्पेशल कस्टमर सपोर्ट की शुरुआत की है। इसके तहत जिन डॉक्टरों के पास BMW की कार या बाइक है, उन्हें कंपनी 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक मुफ्त इंजन ऑयल सर्विस देने वाली है। इसके लिए डॉक्टर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर के पास भी जा सकते हैं।

कार निर्माता कंपनी BMW इंडिया ने कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों के लिए एक स्पेशल कस्टमर सपोर्ट की शुरुआत की है।इसके तहत जिन डॉक्टरों के पास BMW की कार या बाइक है, उन्हें कंपनी 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक मुफ्त इंजन ऑयल सर्विस देने वाली है।इसके लिए डॉक्टर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर के पास भी जा सकते हैं।

कोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान को देखते हुए BMW ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए यह ऑफर शुरू किया है। डॉक्टरों के साथ-साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े अस्पताल और क्लिनिक भी इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं। BMW की कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) के तहत इंजन ऑयल सर्विस वाले वाहन इस कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। वहीं मौजूदा सर्विस पैकेज धारक इंजन ऑयल सर्विस के बदले वाहन का मुफ्त सैनिटाइजेशन या कार केयर पैकेज चुन सकते हैं।

इस सर्विस का लाभ लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। कंपनी ने कहा है कि “BMW बाइक रखने वाले डॉक्टरों को इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी BMW मोटरराड डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए।”
इसलिए जिन भी डॉक्टर्स के पास BMW मोटराड बाइक है वह अपने नजदीकी BMW मोटोराड डीलर के पास जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.