Indian Republic News

कोरिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष पहुंचे खोपा देव धाम दर्शन करने, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0

- Advertisement -

सुरजपुर-मोहिबुल हसन: कोरिया भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर अंचल राजवाड़े सहित भाजयुमो उपाध्यक्ष सत्यम साहू, भाजयुमो मंत्री रंजन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष आदित्य जायसवाल, लालू यादव, विक्की साहू, रणविजय सिंह, संतोष सिंह खोपा देव धाम में दर्शन करने पहुंचे उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कामना की।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर अंचल राजवाड़े के खोपा प्रवेश करते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं उद्बोधन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने और उनके साथ संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। विपक्षी दल मोदी सरकार के विकास को लेकर बौखला रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की। भाजयुमो जिला मंत्री संत लाल प्रजापति ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी हित में बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिशन के रूप में पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए।

इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर राजवाडे, ज्ञान प्रकाश दुबे, भोला मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, भुषण बघेल, जिला मंत्री तुलेश्वर राजवाड़े, रोहित जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, भोला पैकरा रामप्रताप राजवाडे आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.