Indian Republic News

किसान परेशान बिचौलियों की मौज, समिति ले रहे किसानों से भी अधिक धान

0

- Advertisement -

सूरजपुर-जिले के धान खरीदी केंद्रों में अनिमियर्ता रुकने का नाम नही ले रहा है। जिले के धान खरीदी केंद्र जयनगर में किसानों को टोकन के लिए घुमाया जा रहा है। साथ ही किसानों से शासन के निमयों अनुसार अधिक धान लेने का खेल शासकीय कर्मचारियों के देख रेख में चल रहा है।

गौरतलब है कि आदिमजाति सेवा सहकारी समिति जयनगर में सैकड़ो की संख्या में किसान आये हुए है। यहां कोरोना गाइड लाइन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है। किसानो की भीड़ लगी हुई है। किसानो को किसी तरह का कोई मास्क सेनेटाइजर नही दिया गया है तथा ना ही कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। यहां मौजूद बड़ी संख्या में किसान धान बेचने के लिए टोकन लेने आये हुए है। जिन्हे टोकन नही दिया जा रहा है। किसानों ने नाम नही छापने के शर्त में बताया कि टोकन के लिए बीते सप्ताह भर से टोकन कटवाने के लिए समिति का चक्कर लगा रहा है। किसान आगे बताते है कि हमारा धान के लिए टोकन नही कांटा जा रहा है और वहीं बिचौलियों का टोकन आसानी से कांटा जा रहा है। इस सम्बंध में समिति प्रबन्धक से बात हुई तो उन्होंने कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि किसानों के साथ बिचलियां आते है उसे हम नही जानते है।

बतादें कि पिछले वर्ष एक किसान के नाम से फर्जी तरीके से धान बेचने का मामला आया था। किसान ने आरोप लगाया था कि उसके खाता में उसने धान बेचा नही था। तथा बिक गया । जिसकी शिकायत भी जयनगर थाना में की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.